बिरयानी की दुकानों की सघनता से जांच करे प्रशासन : चौधरी

लुधियाना। शहर में हाल के दिनों में बिरयानी की दुकानों की तेज बढ़ोतरी ने लोगों और व्यापार जगत को चौंका दिया है। महंगी लोकेशनों पर कम दाम में बिरयानी बेचने से इनके खर्च पूरे होने पर सवाल उठ रहे हैं। हाल ही में एक दुकान पर गौ-मांस परोसने के आरोप में कार्रवाई हुई, जिससे शहर में रोष फैल गया। भाजपा जिला प्रवक्ता संजीव चौधरी ने बैठक में जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से पारदर्शी जांच की मांग की। उन्होंने कहा कि बिजनेस मॉडल संदिग्ध है, इसलिए खाद्य गुणवत्ता, सोर्सिंग और हाइजीन का नियमित निरीक्षण हो तथा उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *