छात्रों से मिलने के लिए सीएम सुक्खू ने काफिला रुकवाया:कांगड़ा में स्कूली बच्चों से अंग्रेजी मीडियम और पढ़ाई की स्थिति पर की बातचीत

कांगड़ा के मटौर में जनसभा के बाद धर्मशाला जाते समय हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बगली के पास अपना काफिला रुकवा दिया। स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे बच्चों से मिलकर उन्होंने शिक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने 12वीं कक्षा के छात्र अयान से स्कूल में उपलब्ध सुविधाओं, शिक्षकों और विद्यार्थियों की संख्या के बारे में जानकारी ली। छोटे बच्चों से उन्होंने पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम में शुरू हुई पढ़ाई के बारे में पूछा और जानना चाहा कि क्या उन्हें पढ़ाई में रुचि आ रही है, जिस पर बच्चों ने सकारात्मक जवाब दिया। इस दौरान बच्चों ने मुख्यमंत्री के साथ तस्वीरें खिंचवाईं। मुख्यमंत्री को वहां रुका देख स्थानीय लोग भी जमा हो गए और उनके साथ फोटो खिंचवाने लगे। लोगों ने मुख्यमंत्री की सरलता और सहजता की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का इस तरह काफिला रोककर आम लोगों से मिलना उनके सादगी भरे व्यक्तित्व को दर्शाता है। इसके बाद मुख्यमंत्री का काफिला धर्मशाला स्थित सर्किट हाउस की ओर रवाना हो गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *