रायगढ़ में ट्रैक्टर से कुचलकर ग्रामीण की मौत:खेत से काम कर लौट रहा था, तभी ट्रैक्टर से गिरा; अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने ग्रामीण की मौत हो गई। खेत से काम करने के बाद ग्रामीण ट्रैक्टर में बैठकर ग्रामीण घर लौट रहा था। तभी हादसा हुआ। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक सोमवार को कुठीकुंडा में रहने वाला भोला प्रसाद कंवर (27) ट्रैक्टर में सवार होकर गांव के जनक राम साहू के साथ खेत में काम करने गया था। शाम को करीब साढ़े 6 बजे दोनों वापस आ रहे थे। ट्रैक्टर जनक राम साहू चला रहा था। तभी खंमार जरहीडेरा खेत के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर से भोला प्रसाद कंवर अनियंत्रित होकर गिर गया और पहिए के नीचे आ गया। ट्रैक्टर के पहियों से कुचलने पर भोला प्रसाद को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया जा रहा था। तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज घटना के बाद मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दी गई। जहां उसके पिता नारायण कंवर ने आज मामले की सूचना खरसिया थाना में दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 106 (1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *