कोडरमा | महुआ शराब के निर्माण एवं बिक्री की मिली गुप्त सूचना पर पुलिस में पुलिस उपाधीक्षक दिवाकर कुमार के नेतृत्व में थाना क्षेत्र अंतर्गत चांदेडीह गांव स्थित सुनील रजक के घर में छापेमारी की। जहां से अवैध तरीके से देसी महुआ शराब निर्माण कर रखी गई लगभग 25 लीटर शराब सहित लगभग 600 केजी जावा महुआ बरामद किया गया।


