छावनी के गजानन मंदिर का पाटोत्सव मनाया:धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन, श्रद्धालुओं ने लिया भाग

शहर के छावनी क्षेत्र स्थित सदर बाजार में गजानन मंदिर के जीर्णोद्धार एवं प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का द्वितीय पाटोत्सव शुक्रवार को मनाया गया। इस अवसर पर विविध धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह कार्यक्रम गजानन मंदिर कमेटी के तत्वावधान में आयोजित किया गया था। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह भगवान गणपति के मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाने के साथ हुई। ध्वजा लाभार्थी परिवार ने ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच नाचते-झूमते हुए मंदिर परिसर पहुंचकर शिखर पर ध्वजा अर्पित की। इस दौरान “गणपति बप्पा मोरिया” के जयकारों से पूरा मंदिर क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। मंदिर कमेटी ने आजीवन ध्वजा लाभार्थी परिवार का साफा-दुपट्टा पहनाकर स्वागत-सत्कार किया। ध्वजा अर्पण के पश्चात महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। इसके बाद अग्रवाल धर्मशाला परिसर में भोजन प्रसादी का वितरण किया गया, जहां सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। दोपहर 3 बजे महिला मंडल द्वारा मंदिर परिसर में भाव-ब्यावरा कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम लगभग तीन घंटे तक चला और इसकी शुरुआत भगवान गणपति की वंदना से हुई। महिलाओं ने एक से बढ़कर एक भक्ति भजनों की सुंदर प्रस्तुतियां दीं, और कई महिलाएं भजनों पर नृत्य करती भी नजर आईं। भक्ति रस में डूबी महिलाओं के उत्साह को देखते हुए कमेटी द्वारा सभी महिलाओं को पारितोषिक स्वरूप उपहार भेंट किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में अर्जुन अग्रवाल, हरे कृष्णा सोनी, अशोक अग्रवाल, दीपक शर्मा, कैलाश सोनी, बनवारी लाल, प्रकाश चंद्र, मनीष सिंहल, विनोद अग्रवाल, संजय, सुरेंद्र, सूर्य प्रकाश, लोकेश, महावीर सोनी, शिवा सोनी, महेंद्र सिंहल, कमलेश, प्रवीण सहित समस्त कमेटी सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *