छिंदगढ़ ब्लॉक के स्कूलों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का कलेक्टर ने लिया जायजा

भास्कर न्यूज | सुकमा छिंदगढ़ ब्लॉक के विभिन्न सरकारी संस्थानों का कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वे रोकेल पंचायत पहुंचे, जहां उन्होंने डीएवी स्कूल और पोटाकेबिन का निरीक्षण किया और बच्चों के लिए मूलभूत व्यवस्थाओं की जानकारी ली। कुकानार पंचायत के स्वामी आत्मानंद स्कूल और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेते उन्होंने पर्याप्त दवाओं की उपलब्धता और ग्रामीणों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में जाना। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को लगातार फील्ड भ्रमण करने और स्वास्थ्य शिविर लगाने भी कहा। पंचायत में पीएम आवास योजना के तहत बने नवीन आवासों को भी उन्होंने देखा और लाभार्थियों से भी जानकारी ली। बाद में तोंगपाल के स्वामी आत्मानंद बालिका स्कूल, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *