छिंदवाड़ा के 7860 मतदाताओं को जारी होगा नोटिस:59,368 मतदाताओं के नाम कटेंगे फाइनल डेटा जारी, दो बार बढ़ानी पड़ी तारीख

छिंदवाड़ा आखिरकार एसआईआर (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) के तहत फार्म जमा करने की अंतिम तिथि शुक्रवार को समाप्त हो गई। प्रशासन ने उसी दिन एसआईआर का फाइनल डेटा भी जारी कर दिया। इसके मुताबिक जिले में 59 हजार 368 मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे, जबकि 17 हजार 200 मतदाता मृत पाए गए हैं। 12.26 लाख से घटकर 11.67 लाख हुए वैध मतदाता एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले जिले में 12 लाख 26 हजार 602 मतदाता चिन्हित थे। लंबी प्रक्रिया और सत्यापन के बाद अब 11 लाख 67 हजार 234 मतदाता वैध पाए गए हैं। प्रशासन अब अंतिम प्रकाशन के बाद दावा-आपत्ति की प्रक्रिया शुरू करेगा। दो बार बढ़ानी पड़ी तारीख एसआईआर की प्रक्रिया 4 नवंबर से 18 दिसंबर तक चली। इस दौरान निर्धारित समयसीमा में काम पूरा न होने पर निर्वाचन आयोग को दो बार तारीख बढ़ानी पड़ी। आगे की प्रक्रिया में जिले के 7 हजार 860 मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाएंगे। ये वे मतदाता हैं, जिन्हें बीएलओ द्वारा गणना पत्र वितरित किए गए थे, लेकिन उन्होंने तय समयसीमा में पत्र जमा नहीं किए। अब इन सभी को अनुविभागीय अधिकारियों के माध्यम से नोटिस जारी कर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने का अंतिम मौका दिया जाएगा। प्रशासन का कहना है कि तय प्रक्रिया के तहत अंतिम प्रकाशन और दावा-आपत्ति के निपटारे के बाद ही मतदाता सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *