कान्हा के फेन अभ्यारण्य में तापमान 6.2 डिग्री पहुंचा:सुबह से छाया रहा घना कोहरा; कड़ाके की ठंड में भी सफारी का आनंद ले रहे पर्यटक

मंडला जिले में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। शनिवार को कान्हा नेशनल पार्क के बम्हनी मट्टा (फेन अभ्यारण्य) में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री दर्ज किया गया, जो जिले में सबसे कम रहा। मंडला शहर का न्यूनतम तापमान 7.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह के समय जिले में घना कोहरा भी छाया रहा। कान्हा नेशनल पार्क के विभिन्न क्षेत्रों में भी शीतलहर का असर देखा गया। शनिवार सुबह कान्हा रेंज का तापमान 8.0 डिग्री, किसली में 8.4 डिग्री, सूपखार में 7.3 डिग्री, भिलवानी में 7.0 डिग्री और मुक्की में 9.4 डिग्री दर्ज किया गया। तेज ठंड के बावजूद पर्यटक सफारी का आनंद ले रहे हैं, जबकि वनकर्मी बाघ आकलन के कार्य में जुटे हैं। पिछले 10-12 दिनों से जिले का न्यूनतम तापमान 7 से 8 डिग्री के आसपास बना हुआ है, जिससे तीव्र ठंड महसूस की जा रही है। उत्तर भारत में जेट स्ट्रीम का असर, एमपी में राहत शुक्रवार को मंडला शहर का न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री और अधिकतम तापमान 23.5 डिग्री दर्ज किया गया था। बीते दिन के मुकाबले अधिकतम तापमान में करीब 3.5 डिग्री की गिरावट और दिन भर हवा चलने से दिन में भी तेज ठंड महसूस होती रही। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत के ऊपर लगभग 12.6 किलोमीटर की ऊंचाई पर 185 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उपोष्ण पश्चिमी जेट स्ट्रीम हवाएं बह रही हैं। हालांकि, मध्य प्रदेश के ऊपर मौसम साफ बना हुआ है और आगामी दिनों में न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री वृद्धि की संभावना है। जिले में बीते कुछ दिनों के न्यूनतम और अधिकतम तापमान इस प्रकार रहे हैं- 19 दिसंबर: न्यूनतम 07.7°C, अधिकतम 23.5°C
18 दिसंबर: न्यूनतम 08.2°C, अधिकतम 27.0°C
17 दिसंबर: न्यूनतम 08.1°C, अधिकतम 28.0°C
16 दिसंबर: न्यूनतम 08.2°C, अधिकतम 27.0°C
15 दिसंबर: न्यूनतम 08.5°C, अधिकतम 28.4°C
14 दिसंबर: न्यूनतम 08.5°C, अधिकतम 27.0°C
13 दिसंबर: न्यूनतम 08.2°C, अधिकतम 28.6°C
12 दिसंबर: न्यूनतम 07.6°C, अधिकतम 28.6°C
11 दिसंबर: न्यूनतम 07.3°C, अधिकतम 28.8°C
10 दिसंबर: न्यूनतम 07.0°C, अधिकतम 28.5°C

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *