छिंदवाड़ा जिले के चौरई थाना अंतर्गत हिवरखेड़ी चौकी क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंची राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम पर ग्रामीणों ने पथराव कर दिया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जिसके चलते अधिकारियों को पीछे हटकर सुरक्षित स्थान पर जाना पड़ा। प्राप्त जानकारी के अनुसार शासकीय भूमि पर अवैध मकान निर्माण की शिकायत मिलने पर राजस्व विभाग की टीम पुलिस बल के साथ गांव पहुंची थी। जैसे ही अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की गई, वहां मौजूद कुछ लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख राजस्व और पुलिस अधिकारियों ने तत्काल मौके से हटकर हिवरखेड़ी चौकी में शरण ली। 12 आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज
पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं और मामले की विस्तृत जांच जारी है। वीडियो साक्ष्यों के आधार पर अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की संभावना जताई जा रही है।
इनके खिलाफ दर्ज किया गया मामला सभी आरोपी ग्राम मानेगांव के निवासी बताए जा रहे हैं। इन धाराओं में दर्ज हुआ प्रकरण
आरोपियों के खिलाफ धारा 191(2), 221, 132, 324(4), 296 एवं 351(3) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है। थाना प्रभारी मोहन सिंह मसकोले ने बताया कि राजस्व विभाग की टीम अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंची थी। इसी दौरान ग्रामीणों द्वारा पत्थरबाजी की गई। पटवारी की शिकायत पर 12 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। वीडियो फुटेज के आधार पर जांच की जा रही है और अन्य दोषियों पर भी कार्रवाई की जाएगी।


