छिंदवाड़ा में किसानों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस आज (2 दिसंबर) ‘किसान बचाओ आंदोलन’ करने जा रही है। यह प्रदर्शन सुबह 11 बजे कुसमैली कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित होगा। इसमें अन्नदाता किसानों पर बढ़ते कर्ज के बोझ, फसल का उचित मूल्य न मिलने और सरकारी नीतियों से बढ़ती आर्थिक परेशानियों को लेकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार की जनविरोधी एवं किसान विरोधी नीतियों ने किसानों को कर्ज, आर्थिक संकट और बेबसी की स्थिति में पहुंचा दिया है। पार्टी का कहना है कि मौसम की मार, उत्पादन लागत में वृद्धि और समर्थन मूल्य की कमजोर संरचना के कारण किसान आज सबसे अधिक परेशान हैं, लेकिन सरकार राहत देने के बजाय उनकी अनदेखी कर रही है। कमलनाथ और नकुलनाथ के नेतृत्व में आंदोलन
पार्टी पदाधिकारियों ने बताया कि आंदोलन का उद्देश्य किसानों के हक, अधिकार और सम्मान की आवाज को बुलंद करना है। इस आंदोलन के लिए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के मार्गदर्शन और सांसद नकुल नाथ के नेतृत्व में व्यापक तैयारियां की गई हैं। जिलाध्यक्ष बोले- यह लड़ाई स्वाभिमान की है
शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पप्पू यादव ने जिलेभर के कार्यकर्ताओं और किसानों से बड़ी संख्या में पहुंचकर आंदोलन को मजबूत बनाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई किसानों के स्वाभिमान और भविष्य की सुरक्षा से जुड़ी है, इसलिए हर किसान और समर्थक की भागीदारी महत्वपूर्ण है।


