जहरीला कफ सिरप कोल्ड्रिफ पीने से छिंदवाड़ा में 3 और बच्चों की मौत का खुलासा हुआ है। एक बच्चे की शनिवार को नागपुर में जान गई। दो बच्चों की मौत इसी सप्ताह हुई है। सरकारी रिकॉर्ड में इनका जिक्र नहीं है, पर इन्हें भी यही सिरप दिया गया था। भास्कर के पास इन्हें दिए गए इलाज और पर्चे का रिकॉर्ड है। कफ सिरप से जान गंवाने वाले बच्चों का आंकड़ा 12 पहुंच गया है।
तस्वीर में मौजूद बच्चों के अलावा जान गंवाने वाले अन्य दो परासिया की विधि व संध्या (1) हैं।


