छिंदवाड़ा में तापमान में आया उछाल:आसमान में बादल छाने से बढ़ रहा टेम्प्रेचर, एक दो दिन में ठंड बढ़ने का अनुमान

छिंदवाड़ा में लगातार मौसम में बदलाव देखा जा रहा है पिछले एक हफ्ते से लगातार बादलों की आवाज आई के कारण तापमान में बढ़ोतरी देखी जा रही है हालांकि रात के समय हल्की ठंड के कारण लोगों को शीतलहर का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को हल्की बारिश की संभावना मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी दिनों में छिंदवाड़ा जिले में हल्की बारिश की स्थिति बन सकती है। वहीं 27 दिसंबर को गरज चमक के साथ बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रबी फसल पर सूखी ठंड का विपरीत प्रभाव दिखाई दे रहा है। जिन किसानों के पास सिंचाई के साधन नहीं है उनकी फसल को पानी की आवश्यकता है। ऐसे में मावठा रबी फसलों के लिए संजीवनी से कम नहीं रहेगा। सरसों, चयना के साथ ही अन्य फसलों को मावठा गिरने से अच्छी ग्रोथ मिलेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *