पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना की खुशी:शिवना मैया की हुई​​​​​​​ महाआरती​​​; एक हजार लैंप उड़ाए, आतिशबाजी की

पार्वती कालीसिंध चंबल लिंक परियोजना के अंतर्गत शिवना बैराज परियोजना का निर्माण होने जा रहा है। इस खुशी को इजहार करने के लिए बुधवार रात भगवान पशुपतिनाथ मंदिर स्थित घाट पर शिवना मैया की महाआरती का आयोजन बनारस में होने वाली गंगा आरती की तर्ज पर किया गया। आरती के साथ ही घाट पर दीप प्रज्वलन, लाइट शो, 1 हजार लैंप उड़ाए गए। इसके साथ ही घाट पर भव्य आतिशबाजी की गई। इस आयोजन को देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग शामिल हुए। आतिशबाजी व अन्य गतिविधियों को देखकर लोगों ने आनन्द लिया। इस दौरान सांसद सुधीर गुप्ता, राज्यसभा सांसद बंशीलाल गुर्जर, विधायक विपिन जैन, नगर पालिका अध्यक्ष रमादेवी बंशीलाल गुर्जर सहित अन्य जनप्रतिनिधि कलेक्टर अदिती गर्ग, व अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *