छिंदवाड़ा में दिन में धूप, रात में कड़ाके की ठंड:न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री पहुंचा, नए साल से पहले बदलेगा मौसम का रुख

छिंदवाड़ा जिले में सर्दी का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। दिन में तेज धूप से लोगों को राहत मिल रही है, लेकिन रात होते ही ठंड का प्रकोप बढ़ जा रहा है। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 7.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। रविवार को उत्तर-पूर्वी दिशा से करीब 8 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलती रहीं। इन हवाओं के कारण रात में ठंड का असर और तेज हो गया। तामिया, पातालकोट और कोयलांचल क्षेत्रों में सुबह के समय हल्का कोहरा भी छाया रहा, जिससे ग्रामीण इलाकों में ठिठुरन के साथ दृश्यता प्रभावित हुई। मौसम शुष्क, मावठे की बारिश के आसार नहीं मौसम विभाग के अनुसार जिले में फिलहाल मौसम शुष्क बना रहेगा। 27 दिसंबर को सक्रिय हुआ पश्चिमी विक्षोभ अब कमजोर पड़ चुका है, इसलिए मावठे की बारिश की संभावना नहीं है। इससे रबी फसलों के लिए बारिश का इंतजार कर रहे किसानों की उम्मीदें फिलहाल कमजोर होती नजर आ रही हैं। नए साल से पहले बदलेगा तापमान का रुख मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि 29 दिसंबर के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी शुरू हो सकती है। मालवा क्षेत्र में बने प्रतिचक्रवात के चलते उत्तरी हवाओं का असर कम होगा, जिससे रात के तापमान में धीरे-धीरे इजाफा होगा। 30 दिसंबर के बाद यह बढ़ोतरी और स्पष्ट हो सकती है। मौसम जानकारों के अनुसार इस बार ठंड की विदाई सामान्य समय से पहले हो सकती है। इसका सीधा असर आगामी गर्मी पर पड़ सकता है, जो लंबी और अधिक तीखी हो सकती है। फिलहाल जिलेवासी सर्द सुबह और ठंडी रातों के बीच दिन की धूप का सहारा ले रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *