कांगड़ा में 1.852 किलोग्राम चरस के साथ तीन गिरफ्तार:नूरपुर पुलिस ने गश्त के दौरान शक के आधार पर रोका, तलाशी में मिला नशा

हिमाचल के कांगड़ा जिले की नूरपुर पुलिस ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर 1,852 ​किलोग्राम चरस बरामद किया है। पुलिस थाना डमटाल के अधीन तौकी में गश्त के दौरान आरोपियों को शक के आधार पर रोका गया। जब उनके तलाशी ली गई तो उनके पास नशा बरामद हुआ जानकारी के अनुसार पुलिस थाना डमटाल के अधीन तौकी में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को तीन युवक संदिग्ध प्रतीत हुए। पुलिस तीनों को रोका। आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ नीटू (पुत्र बहादुर चंद, निवासी सैली कुलियां, पठानकोट), मुकेश कुमार उर्फ रिंकू (पुत्र सतपाल, निवासी लमीणी, पठानकोट) और बलविंद्र उर्फ बिल्ला (पुत्र ज्ञान चंद, निवासी छन्नी, इंदौरा, कांगड़ा) के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के कब्जे से कुल 1.852 किलोग्राम चरस बरामद की। इस संबंध में डमटाल पुलिस थाना में एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 20, 29, 61 और 85 के तहत मामला दर्ज किया गया है। तीनों आरोपियों को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया गया है और मामले में आगामी जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह अभियान सख्ती से जारी रहेगा और नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *