छिंदवाड़ा में भीषण आग से घर खाक, हजारों का नुकसान:घटना के समय घर खाली था, ग्रामीणों की तत्परता से हादसा टला

छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विकासखंड के चारनखापा गांव में शनिवार को एक मकान में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग इतनी तेज थी कि देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के समय घर पर कोई मौजूद नहीं था। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह मकान महेश सुबेलाल और किशोर सुबेलाल का बताया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मकान से उठता घना धुआं और आग की लपटें देखकर लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत आग बुझाने में जुट गए। पानी डालकर और मिट्टी फेंककर काफी कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अंदर रखा घरेलू सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गया। प्राथमिक अनुमान के मुताबिक हजारों रुपए का नुकसान होना बताया जा रहा है। हालांकि आग कैसे लगी, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना की सूचना स्थानीय प्रशासन को दे दी गई है। ग्रामीणों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया, वरना आग और फैल सकती थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *