क्रिकेटर स्मृति मंधाना और उनके मंगेतर पलाश मुछाल ने अपनी शादी स्थगित होने के बाद अपने इंस्टाग्राम बायो को अपडेट किया है। क्रिकेटर-संगीतकार इस जोड़े की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की स्वास्थ्य स्थिति खराब होने के कारण समारोह स्थगित कर दिया गया है। इस जोड़े द्वारा शादी स्थगित करने की घोषणा के बाद, सोशल मीडिया पर उनके निजी जीवन को लेकर कई अफवाहें फैलने लगीं। हालांकि, इन अटकलों के बीच दोनों ने अपने इंस्टाग्राम बायो को अपडेट किया और बुरी नजर से बचने के लिए एक नजर इमोजी भी जोड़ा। स्मृति और पलाश की शादी अचानक स्थगित होने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तुरंत देखा कि इस क्रिकेटर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से सगाई और प्रपोजल की तस्वीरों सहित शादी से जुड़ी सभी पोस्ट हटा दी हैं। जेमिमा ने किया स्मृति का समर्थन
इधर, भारतीय बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने महिला बिग बैश लीग में ब्रिस्बेन हीट के लिए खेलने के बजाय अपनी साथी और करीबी दोस्त स्मृति मंधाना का समर्थन करने के लिए देश में ही रहने का फैसला किया है। डब्ल्यूबीबीएल फ्रैंचाइजी ने कहा कि उन्होंने जेमिमा को अपनी दोस्त के लिए टूर्नामेंट के बाकी मैचों से बाहर रहने की अनुमति दे दी है। कजिन ने लिखा था- जल्द शादी करने वाले हैं पलाश की कजिन नीति टाक ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा था कि – प्लीज अफवाहें ना फैलाएं, स्मृति के पापा की तबीयत अब ठीक है, वो हॉस्पिटल से घर पर आ गए हैं। स्मृति और पलाश बहुत जल्द शादी करने वाले हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पलाश की मेहंदी और हल्दी की तस्वीरें शेयर की हैं।
नीति ने ये भी लिखा – पलाश बहुत मुश्किल दौर से गुजर रहा है। आप सबको सच जाने बिना पलाश को गलत नहीं मानना चाहिए। टेक्नोलॉजी इंसानों से बहुत आगे निकल गई है। इसलिए लोगों को अफवाहों के चक्कर में आकर पलाश को जज नहीं करना चाहिए। उसके लिए दुआ करें। मिस्ट्री गर्ल ने लिखा था- पलाश से कभी नहीं मिली जिस मैरी डि’कोस्टा के साथ पलाश का नाम जोड़ा जा रहा है, उसने इंस्टाग्राम पर लिखा – मैं पलाश से कभी नहीं मिली। लोग मुझे कह रहे हैं कि ये सब अब क्यों सामने ला रही हो। लेकिन सच तो यह है कि मैंने जुलाई में ही पलाश को एक्सपोज कर दिया था। तब उसे कोई नहीं जानता था। इसलिए किसी ने ध्यान नहीं दिया। सब मुझे कोरियोग्राफर समझ रहे हैं। मैं कौन हूं, इस बारे में भी बहुत कन्फ्यूजन रहा है। मैं कोरियोग्राफर नहीं हूं। मैं वो इंसान नहीं हूं, जिसके साथ मिलकर पलाश ने चीटिंग की है। डॉ. ने बताया-अब स्वस्थ्य हैं श्रीनिवास
श्रीनिवास मंधाना को हार्ट अटैक के लक्षण थे। तुरंत सांगली के सर्वहित हॉस्पिटल और मेडिकल रिसर्च सेंटर में शिफ्ट किया गया। उनकी जांच की है। इकोकार्डियोग्राम में कोई नई सीरियस बात नहीं मिली। लगातार ECG मॉनिटरिंग की जरूरत है। उनका ब्लड प्रेशर अभी थोड़ा बढ़ा हुआ है, इसलिए लगातार मॉनिटरिंग जरूरी है। ये खबर भी पढ़ें… 1. स्मृति-पलाश की शादी रुकने के बाद आया युवती का बयान क्रिकेटर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी टलने के बाद सामने आई मिस्ट्री गर्ल ने एक पोस्ट करते हुए साफ किया है कि पलाश ने चीटिंग नहीं की है। वहीं, दूसरी ओर पलाश मुछाल की कजिन नीति टाक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा है- प्लीज अफवाहें न फैलाएं, स्मृति-पलाश की शादी जल्द ही होगी। 2. पलाश-स्मृति वेडिंग- मिस्ट्री गर्ल की एंट्री भारतीय महिला क्रिकेटर टीम की मेंबर स्मृति मंधाना और म्यूजिक डायरेक्टर पलाश मुछाल की शादी पोस्टपोन होने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। इसी बीच मैरी डि’कोस्टा नाम की युवती के साथ पलाश का एक चैट सामने आया है। पूरी खबर पढ़ें


