छिंदवाड़ा में हल्की बारिश की संभावना:सीजन में अब तक 1020.6 मिमी औसत बारिश, पिछले साल से 263.2 मिमी कम

छिंदवाड़ा जिले में मानसून अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है। औसतन 1059 मिमी वर्षा के मुकाबले इस सीजन में अब तक 1020.6 मिमी बारिश दर्ज हुई है। यह पिछले वर्ष की तुलना में 263.2 मिमी कम है। पिछले साल इसी अवधि में 1283.8 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गई थी। वहीं, बीते 24 घंटे में जिले में 0.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। अधीक्षक भू-अभिलेख ने जानकारी दी कि 24 घंटे की अवधि में केवल तहसील चांद में 0.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई। तहसीलवार बारिश के आंकड़े
छिंदवाड़ा – 930.1 मिमीमोहखेड़ – 955.2 मिमीतामिया – 1261.2 मिमीअमरवाड़ा – 989.8 मिमीचौरई – 1002 मिमीहर्रई – 1452.9 मिमीबिछुआ – 941 मिमीपरासिया – 756.3 मिमीजुन्नारदेव – 985 मिमीचांद – 1273.2 मिमीउमरेठ – 949.1 मिमी आज कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को छिंदवाड़ा शहर का अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी बनी रहने से उमस का असर जारी है। आने वाले दिनों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *