बालाघाट में कीटनाशक छिड़काव से तीन लोगों की मौत:अलग-अलग थाना क्षेत्र का मामला; पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंपा

बालाघाट में बीते 12 घंटे में कीटनाशक के सेवन से तीन लोगों की मौत हो गई। सभी को जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। वहीं दो लोगों की रास्ते में जान चली गई। अस्पताल चौकी पुलिस ने तीनों शवों को बरामद कर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद पोस्टमॉर्टम करवाकर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिए गए। अस्पताल चौकी प्रभारी ईश्वरदयाल पटले ने बताया कि किरनापुर थाना क्षेत्र के सिवनीकला निवासी कुसनाजी पिता नेतराम झलपे (54) खेत में कीटनाशक का छिड़काव करने गए थे। घर लौटने पर उन्हें उल्टियां होने लगीं, जिसके बाद परिजन उन्हें जिला अस्पताल लाए। यहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं, लालबर्रा थाना क्षेत्र के छतेरा निवासी दिनेश पिता श्यामलाल मर्सकोले और वारासिवनी थाना क्षेत्र के कायदी निवासी राजकुमार पिता स्व. रामप्रसाद गीते की कीटनाशक के सेवन से जिला अस्पताल लाते समय ही मौत हो गई। डॉक्टरों से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने इन दोनों शवों का भी पोस्टमॉर्टम कराया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *