दशहरा पर ग्वालियर में युवक को लगी गोली:दुर्गा पांडाल में बैठा था, पैर में चुभन हुई तो खून बहता मिला; पुलिस को हर्ष फायरिंग की आशंका

दशहरे के दिन ग्वालियर में माता के पंडाल में बैठे एक युवक को अचानक पैर में गोली लग गई। युवक को पहले तो तेज चुभन महसूस हुई, लेकिन जब उसने नीचे देखा तो खून बहता मिला। आनन-फानन में दोस्तों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां एक्स-रे में गोली होने की पुष्टि हुई। घटना गुरुवार शाम बहोड़ापुर थाना क्षेत्र के जनकताल इलाके की है। घायल युवक की पहचान शिवम सक्सेना (24 वर्ष), पुत्र अशोक सक्सेना के रूप में हुई है, जो एक प्राइवेट जॉब करता है। शिवम और उसके दोस्तों ने जनकताल में माता का पंडाल लगाया था, जहां भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। शिवम जब पंडाल में बैठा था, तभी उसे पैर में अचानक तेज दर्द और जलन महसूस हुई। जब उसने देखा तो पैर से तेजी से खून बह रहा था, जिससे उसके दोस्त घबरा गए और तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में पता चला- गोली लगी है अस्पताल में डॉक्टरों ने एक्स-रे जांच की, जिसमें स्पष्ट रूप से बुलेट नजर आई। डॉक्टरों ने बताया कि युवक को गोली मारी गई है, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। घायल का इलाज जारी है। पुलिस को हर्ष फायरिंग की आशंका मामले की जानकारी मिलते ही बहोड़ापुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में पाया गया कि जहां युवक बैठा था, वहां पंडाल के ऊपर के पर्दे में छेद है। पुलिस को आशंका है कि दशहरे पर शस्त्र पूजन के बाद की गई हर्ष फायरिंग के दौरान एक गोली हवा में चली, जो ऊपर से होती हुई शिवम के पैर में लग गई। बहोड़ापुर थाना प्रभारी जितेन्द्र सिंह तोमर ने बताया एक युवक को गोली लगने की पुष्टि हुई है। मामला दर्ज कर लिया गया है और हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि गोली किसने और कहां से चलाई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है। ये खबर भी पढ़ें… झांकी में खेल रही बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत भोपाल के कोलार की राजहर्ष कॉलोनी में गुरुवार की शाम 10 साल की बच्ची की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। हादसे के समय वह झांकी के सामने दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। तभी अचानक बाईं तरफ कंधे के पास उसके गले के पास छर्रा लग गया। वह गश खाकर गिर गई। कंधा लहूलुहान हो चुका था।​​​​​​​ पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *