छिंदवाड़ा में AI से बनाई दो लड़कियों की न्यूड तस्वीरें:इंस्टाग्राम पर डाली; जांच के बाद दो नाबालिगों पर FIR

छिंदवाड़ा के कोतवाली थाना क्षेत्र में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है। नागपुर रोड स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली दो युवतियों की तस्वीरों को एडिट कर उनकी अश्लील (न्यूड) फोटो बनाई गई और इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी गई। इतना ही नहीं, आरोपियों ने AI तकनीक का इस्तेमाल कर एक आपत्तिजनक वीडियो भी तैयार किया। इस पूरे मामले की जानकारी पीड़ित युवती को उसके एक परिचित के माध्यम से मिली। इसके बाद मंगलवार शाम वह कोतवाली थाना पहुंची और लिखित आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की। अन्य प्लेटफॉर्म पर शेयर होने की भी जांच जारी जांच के दौरान मोबाइल फोन से मिले डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने बुधवार देर शाम इस मामले में दो नाबालिग आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपी उसी मोहल्ले के निवासी हैं और युवतियों को पहले से जानते थे। कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर अपलोड की गई सामग्री और मोबाइल से मिले सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई है। दोनों आरोपी नाबालिग हैं, इसलिए उनके खिलाफ विधि अनुसार कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह भी पता लगाया जा रहा है कि इस तरह की सामग्री और किन-किन प्लेटफॉर्म पर साझा की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *