छीपाबड़ौद प्रशासक सीमा जैन को पद से हटाया:निर्माण कार्यों में अनियमितता पर सरकार ने किया पदमुक्त

बारां जिले में ग्राम पंचायत छीपाबड़ौद में निर्माण कार्यों में अनियमितता के मामले में राज्य सरकार ने कार्रवाई की है। निवर्तमान सरपंच और वर्तमान में प्रशासक के पद पर कार्यरत सीमा जैन को प्रशासक पद से हटा दिया गया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत छीपाबड़ौद में निर्माण कार्यों में अनियमितता की शिकायत मिली थी। इस शिकायत की जांच जिला परिषद बारां के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा की गई।
जांच के दौरान विभिन्न निर्माण कार्यों की फाइलें, अभिलेख और भौतिक सत्यापन किया गया। जांच रिपोर्ट में सीमा जैन को निर्माण कार्यों में अनियमितता के लिए उत्तरदायी पाया गया। इस रिपोर्ट के आधार पर राज्य सरकार ने मामले को गंभीर मानते हुए सीमा जैन को प्रशासक पद से पदमुक्त करने का निर्णय लिया। विभागीय आदेश क्रमांक 13524345, दिनांक 11 फरवरी 2025 के तहत इस निर्णय को लागू किया गया है।
आदेश जारी होते ही सीमा जैन को ग्राम पंचायत छीपाबड़ौद के प्रशासक पद से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया। इस कार्रवाई से पंचायत स्तर पर पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने का संदेश गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *