वन विभाग के फॉरेस्टर से बंधक बनाकर मारपीट:4 RAC के जवान फॉरेस्टर को छोड़कर भागे, पुलिस ने गांव में जाकर छुड़ाया

भरतपुर जिले के वैर इलाके में वन विभाग के फॉरेस्टर से ग्रामीणों ने बंधक बनाकर मारपीट कर दी। घटना की सूचना जब वैर पुलिस को लगी तो, पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद फॉरेस्टर को छुड़ाया गया। अभी तक इस मामले में कोई FIR दर्ज नहीं हुई है। घटना के दौरान फॉरेस्टर के साथ मौजूद 4 RAC के जवान वहां से भाग गए। ग्रामीणों ने किया वन विभाग की टीम पर हमला घटना दोपहर लगभग ढाई बजे की है। वन विभाग के फॉरेस्टर भूदेव जाटव खैर्रा गांव में गश्त के लिए गए थे। उनके साथ 4 RAC के जवान मौजूद थे। खैर्रा गांव में पहाड़ हैं जहां अवैध खनन होता है। जैसे ही फॉरेस्टर RAC के जवानों के साथ खैर्रा गांव पहुंचे। तभी ग्रामीणों ने फॉरेस्टर की गाड़ी पर हमला कर दिया। RAC के जवान मौके से हुए फरार ग्रामीणों के हमले को देख चारों RAC के जवान वहां से फरार हो गए और उन्होंने घटना की सूचना वैर थाना पुलिस को दी। दूसरी तरफ ग्रामीणों ने फॉरेस्टर भूदेव जाटव को बंधक बना लिया और उनसे मारपीट करना शुरू कर दिया। घटना की सूचना पर तुरंत पुलिस खैर्रा गांव पहुंची। जिसके बाद फॉरेस्टर को छुड़ाया गया और उन्हें थाने लेकर आया था। अभी फॉरेस्टर ने किसी के खिलाफ कोई FIR नहीं दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *