छुट्टियों के दौरान सरकारी स्कूल में चोरी

लुधियाना | सर्दियों की छुट्टियों के चलते शहर भर के सभी स्कूलों को बंद किया गया था। इस बीच स्कूल बंद होने का फायदा उठाते हुए कुछ अज्ञात लोगों ने सरकारी प्राइमरी स्कूल बहादुर के रोड मागट-1 में चोरी कर दी। इस चोरी का खुलासा उस समय हुआ जब सफाई कर्मचारी स्कूल में गया। मामले में स्कूल की प्रिंसिपल राम देवी ने बताया कि 8 जनवरी को स्कूल को खोलना था। इसके लिए उन्होंने सफाई कर्मचारी को 7 जनवरी की शाम को ही स्कूल की सफाई करने के लिए भेज दिया था। जब कर्मचारी स्कूल में गया तो उसने देखा कि बच्चों की बाथरूम, वॉश बेसिन, पानी पीने वाली जगह से नल गायब है। इसके बाद पूरे स्कूल का जायजा लिया गया तो अलग-अलग जगह से नल गायब मिले। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने मुख्य अध्यापिका को घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाना सलेम टाबरी में शिकायत दर्ज करवाई गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *