छुरिया जनपद पंचायत में त्रिस्तरीय चुनाव कल:298 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 से डाले जाएंगे वोट, 1.43 लाख मतदाता करेंगे मताधिकार का प्रयोग

राजनांदगांव के छुरिया जनपद पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का दूसरा चरण कल होगा। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। 118 पंचायतों के 298 मतदान केंद्रों पर 1 लाख 43 हजार 389 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 71,427 पुरुष, 71,961 महिला और एक तृतीय लिंग मतदाता शामिल हैं। चुनाव में जिला पंचायत सदस्य के 3 पद, जनपद पंचायत सदस्य के 25 पद, सरपंच के 118 पद और पंच के 1,521 पदों के लिए मतदान होगा। रिटर्निंग ऑफिसर ने किया मतदान सामग्री वितरण केंद्र का निरीक्षण कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में मतदान दलों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। रिटर्निंग ऑफिसर और सीईओ जिला पंचायत सुरूचि सिंह ने मतदान सामग्री वितरण केंद्र का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मतदान सामग्री के साथ केंद्रों के लिए मतदान दल रवाना शासकीय रानी सूर्यमुखी देवी महाविद्यालय छुरिया से मतदान दलों को मतदान सामग्री के साथ केंद्रों के लिए रवाना किया गया। ग्रामीण क्षेत्र में चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की सुविधा के लिए छाया, पेयजल सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *