कांकेर जिले के चारामा जनपद पंचायत में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव का परिणाम घोषित कर दिया गया है। 19 मार्च को सभी विजयी प्रत्याशियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। चारामा जनपद पंचायत में कुल 17 जनपद सदस्य और 64 पंचायतों के सरपंच शामिल हैं। इसके साथ ही दो जिला पंचायत क्षेत्र भी इसमें आते हैं। परिणाम घोषणा के बाद विजयी प्रत्याशियों ने जमकर जश्न मनाया। देर रात तक पटाखे फोड़े गए और अगले दिन भी उत्सव का माहौल बना रहा। जनपद सदस्यों में वार्ड क्रमांक 1 से अमिता बंजारे, वार्ड 2 से तन्नु हिरवेन्द्र साहु और वार्ड 3 से संतोषी सिन्हा विजयी हुईं। वार्ड 4 में रेणुका सिन्हा और वार्ड 5 में देवबती मरकाम ने जीत हासिल की। वार्ड 6 से रमशीला मंडावी, वार्ड 7 से नीलु सत्तार खान और वार्ड 8 से बिस्मत नरेटी विजयी घोषित हुए। वार्ड 9 में ठाकुर राम कश्यप और वार्ड 10 में लोखनी पटेल ने बाजी मारी। वार्ड 11 से गरीमा रावटे, वार्ड 12 से परसादी नरेटी और वार्ड 13 से अनमोल मंडावी जीते। वार्ड 14 में बिराज बाई गावडे, वार्ड 15 में लता भास्कर, वार्ड 16 में समीर कुरैशी और वार्ड 17 में चिंता राम साहु ने जीत दर्ज की। सरपंच चुनाव में जीते हुए प्रत्याशी यह सरपंच चुनाव में विभिन्न ग्राम पंचायतों के प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है, जिनमें गितपहर में भानपुरी की दीपिका मडावी, हल्बा की सुशीला तारम, रानीडोगरी की लक्ष्मी कोडोपी, और गितपहर के काति कवाची प्रमुख हैं। इसके अतिरिक्त, जेपरा से सोहद गंगासागर, हाराडुला से सुशीला मरकाम, रतेसरा से कलिता गोटी, गोलकुम्हडा से सुरेश नेता, खरथा से संतोष जुरी, जैसाकर्रा से रविनायक, तुएगहन से ललेश्वरी जुरी, करिहा से सुगंध ध्रुव, भिलाई से रूखमणी हदगिया, भिरौद से मिथलेश दर्रो, और कई अन्य ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों ने भी सफलता प्राप्त की है।


