छोटानागपुरी लोक संगीत एवं नृत्य की प्रस्तुति देंगे छात्र

नृत्य कार्यशाला में उपस्थित छात्र-छात्राएं। रांची | कुंजबन छोटानागपुरी लोक संगीत एवं नृत्य केंद्र, चुटिया, के तत्वावधान में ‘पांच दिवसीय झारखंड जनजातीय एवं क्षेत्रीय संगीत एवं नृत्य कार्यशाला सह प्रदर्शन’ के चौथे दिन सोमवार को कॉलेज की छात्र-छात्राओं ने स्वागत गीत एवं नृत्य डमकच, डमकच झूमठा का अभ्यास किया। सांस्कृतिक कार्य निदेशालय के सहयोग से राम लखन सिंह कॉलेज में चल रहे कार्यशाला में कुरमाली के डॉ. फुले केश्वर महतो ने वाद्य यंत्र के साथ वंदना गीत की प्रस्तुति दी। कार्यशाला में संयोजक किशोर नायक और सूर्यकांत नायक, संयोजक डॉ. अजीत मुंडा, सह संयोजक डॉ. रामकुमार, कुंजबन के प्रशिक्षक बालेश्वर नायक, अभिषेक कुमार बड़ाईक, लक्ष्मी कच्छप, नूतन लकड़ा तथा रामेश्वर मिंज, किशोर महली, दुर्योधन नायक, किशुन नायक, कागु नायक, दस्तावेजीकरण फूलो कच्छप मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पद्मश्री मुकुंद नायक ने बताया कि मंगलवार को कार्यशाला का समापन होगा। जिसमें मुख्य अतिथि सांसद डॉ. महुआ माजी, विशिष्ट अतिथि आरयू के डॉ. सुदेश साहू, रांची विधायक सी. पी. सिंह, कांके विधायक सुरेश बैठा, कुरमाली भाषा परिषद के अध्यक्ष राजाराम महतो, पूर्व महापौर संजीव विजय वर्गीय, पद्मश्री महावीर नायक, रुमबुल अध्यक्ष गुंजन इकिर मुंडा, सुखराम पाहन, कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. विष्णु चरण महतो, संयोजक डॉ. अजीत मुंडा, सह संयोजक डॉ. राम कुमार आदि होंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *