बुद्ध पूर्णिमा पर राधा कृष्ण मंदिर में पूजा

भारतीय रिजर्व बैंक में मुद्रा प्रबंधन प्रणाली पर कार्यशाला रांची | भारतीय रिजर्व बैंक, पटना क्षेत्रीय कार्यालय ने रांची में बैंकों के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए मुद्रा प्रबंधन में क्षमता संवर्धन के लिए सोमवार को एक कार्यशाला का आयोजन किया। इसका उद्देश्य बैंकों को मुद्रा प्रबंधन से संबंधित रिजर्व बैंक के दिशा-निर्देशों के प्रति जागरूक करना, ग्राहक सेवा में सुधार लाना और आम जनता को विभिन्न मूल्यवर्ग के नोटों की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर देना था। विहिप के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा आज रांची में रांची | विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय महामंत्री बजरंग बागड़ा दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर 13 मई को रांची पहुंच रहे हैं। इन दो दिनों के दौरान वह विहिप कार्यकर्ताओं और सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे। विहिप के झारखंड प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने बताया कि 13 मई को सुबह 10 बजे से एयरपोर्ट रोड स्थित होटल ग्रीन एकर्स में अधिवक्ताओं के साथ बैठक करेंगे। रांची| पुंदाग स्थित श्री राधा-कृष्ण मंदिर में बुद्ध पूर्णिमा पर विशेष अनुष्ठान हुए। इस अवसर पर श्री राधा कृष्ण का अलौकिक शृंगार, विशेष पूजा अर्चना, प्रसाद भोग, भजन कीर्तन व सामूहिक महाआरती का आयोजन किया गया। श्री राज श्याम जी को फल, मेवा,चूरमा, पेड़ा का विधिवत भोग पुजारी अरविंद पांडे द्वारा लगाया गया। पूरे विधि विधान व मंत्रोच्चार साथ पूजा-अर्चना व महाआरती की गई। 2 घंटे तक चली भजन- कीर्तन के कार्यक्रम मे ट्रस्ट के सदस्यों एवं महिलाओं द्वारा गाये मनमोहक सुमधुर भजनों की अमृत गंगा का रसपान कराते हुए श्रोताओं को खूब झुमाया। इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष डूंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, निर्मल जालान, सचिव मनोज चौधरी, सज्जन पाड़िया, पूरणमल सर्राफ,सुरेश भगत, सुरेश अग्रवाल, पवन पोद्दार व अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *