बुद्ध पूर्णिमा पर सोमवार को शहर में अलग-अलग जगहों पर बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने आस्था और श्रद्धा के साथ बुद्ध जयंती मनाई। इस अवसर पर मुख्य आयोजन डोरंडा के जैप-1 स्थित सामडुपलिंग गुम्बज मंदिर में दिन भर धार्मिक अनुष्ठान हुए। बौद्ध धर्म के अनुयायियों ने पारंपरिक विधि विधान के साथ पूजा अनुष्ठान किए और भगवान बुद्ध को पुष्पांजलि अर्पित की। लोगों ने 1008 दीप जलाकर विश्व शांति के लिए प्रार्थना की। उसके बाद 10.30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। मुख्य लामा मान सिंह ने अपने संदेश में कहा कि गौतम बुद्ध ने संसार को शांति और अहिंसा का मार्ग दिखाया। हमें भी उनके मार्ग पर चलना है। भगवान बुद्ध का मार्ग शांति का : वर्ल्ड बुद्धा फाउंडेशन वर्ल्ड बुद्धा फाउंडेशन बरियातू प्रबंध समिति द्वारा बुद्ध पूर्णिमा के दिन महात्मा बुद्ध की पूजा का आयोजन किया गया। बौद्ध भिक्षुओं ने कहा कि दुनिया अगर भगवान बुद्ध के बताए मार्ग पर चले, तो विश्व में शांति बना रहेगा। बौद्ध संप्रदाय के लोगों ने जैप-1 परिसर में निकाली प्रभात फेरी। समृद्धि की कामना के साथ डोरंडा में मनी बुद्ध जयंती डोरंडा स्थित गोरखा चौक, नेपाल हाउस परिसर में भगवान बुद्ध का जन्मोत्सव समारोह रविवार को हर्षोल्लास व भक्ति भावना के साथ मनाया गया। इस आयोजन का नेतृत्व छोटानागपुर बौद्ध सोसाइटी ने किया। इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व वर्तमान विधायक डॉ. रामेश्वर उरांव व झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव आलोक कुमार दूबे भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


