छोटे बच्चों की कलाओं में बसी राष्ट्र प्रेम की झलक, बड़ों में भी दिखा जोश

लुधियाना| ब्लेसिंग लक्सुरिया (वेस्टर्न लिविंग प्रा. लि.) ने भारत के 77वें गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर अपने प्रोजेक्ट साइट पर भव्य ध्वजारोहण समारोह का आयोजन किया। इस समारोह का आयोजन संस्था के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर हिमांशु क्वात्रा के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर ब्लेसिंग लक्सुरिया (वेस्टर्न लिविंग प्रा. लि.) की नेतृत्व टीम, कर्मचारीगण, सम्मानित चैनल पार्टनर्स तथा श्रमिक वर्ग के बच्चे उपस्थित रहे। हिमांशु क्वात्रा द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने एवं राष्ट्रगान की गूंज के साथ उपस्थित सभी लोगों ने एकजुट होकर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को नमन किया तथा भारतीय संविधान में निहित आदर्शों का सम्मान किया। हिमांशु क्वात्रा, CMD, ब्लेसिंग लक्सुरिया (वेस्टर्न लिविंग प्रा. लि.) ने कहा कि वास्तविक विकास केवल बुनियादी ढांचे तक सीमित नहीं होता, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग के उत्थान, मानवीय मूल्यों के सम्मान और आपसी एकता से ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। ब्लेसिंग लक्सुरिया (वेस्टर्न लिविंग प्रा. लि.) राष्ट्र के विकास में निरंतर योगदान देने तथा एकता, अखंडता और उत्कृष्टता के मूल्यों के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर आराधक क्वात्रा, गौरिश क्वात्रा, बाब्बू (दशमेश प्रॉपर्टीज), दिनेश सोनू, सोनू सिंगला, ऋषु दुग्गल, प्रणव दुग्गल, हर्ष वेदी, वतन नैयर, कृष्णाग वेदी, इंदर मल्होत्रा, तुषार, हार्दिक थाप्पर, खड़क सिंह, मुनीश ठाकुर, मुकेश नागपाल, गगनदीप, हरमोहिंदर सिंह, धनप्रीत सिंह, नवीन भोला, शिवालिक सूद, विश्वास ग्रोवर, राहुल मारवाह, विशाली सिंगला, तरनप्रीत कौर, अमृत, श्रुति आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *