जंगल की सड़कों को मंजूरी देने सीएम से की मांग की

कसडोल| कसडोल के जंगल क्षेत्र की सभी सड़कों की हालत जर्जर,12 वन ग्रामों में अब तक विद्युतीकरण नहीं हुआ एवं पंचायतों में 15वे वित्त आयोग की राशि नहीं मिलने से सभी सरपंच परेशान हैं । कसडोल जनपद के सरपंच संघ अध्यक्ष कपिल देव नायक मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सोनाखान आगमन पर उक्त तीनों समस्याओं की जानकारी देते हुए शीघ्र पूर्ण करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि कसडोल ब्लाक के जंगल क्षेत्र के सभी सड़कों की हालत जर्जर होने से क्षेत्र वासियों को ब्लाक मुख्यालय आने में परेशानी होती है कसडोल से पिथौरा मार्ग, गिरौदपुरी से बया मार्ग की हालत बहुत ही जर्जर हो चुकी जिसकी पुनर्निर्माण किया जाए ताकि क्षेत्र के 60 से अधिक गांव नागरिकों को जर्जर सड़कों से निजात मिल सके। बार नयापारा के आसपास के 12 पंचायत डेबी, रवान,हरदी जैसे गांव आज भी विद्युतीकरण से वंचित है यहां केबल के माध्यम से विद्युतीकरण किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *