फुलवारी स्कूल में अहाता बनाने भूमिपूजन

भास्कर न्यूज | हतबंध प्राथमिक शाला फुलवारी में आज बुधवार को आहता निर्माण कार्य (स्वीकृत राशि 10 लाख रुपए) का भूमि पूजन कार्यक्रम पूर्ण गरिमा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत सिमगा के अध्यक्ष डॉ. दौलतराम पाल तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद सदस्य करुणा यादव (राजीव) उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत फुलवारी के सरपंच बैसाखुराम ध्रुव ने की। जनपद अध्यक्ष के आगमन पर ग्रामीणों और पदाधिकारियों द्वारा गुलदस्ता भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. दौलतराम पाल ने अपने उद्बोधन में कहा, विद्यालय में सुरक्षित एवं मजबूत वातावरण तैयार करने के लिए आहता निर्माण अत्यंत आवश्यक है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जनपद सदस्य खोमलाल साहू, सरपंच डोमार मारखडे, सचिव नरोत्तम पैकरा, रोजगार सहायक मुकेश कुमार कोटरे, उप सरपंच जया साहू, गीता प्रसाद यादव, नारद यादव, सरस्वती कोटरे, भनस्वरी साहू, डोमेश्वरी साहू, घनश्याम निषाद, अनिता साहू, जानकी ध्रुव, राजेश्वर जांगड़े, आनंद साहू, टेक राम वर्मा (प्रधान पाठक, प्राथमिक शाला फुलवारी), पंचगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *