108 कुंडीय गायत्री यज्ञ के अंतिम दिन 108 लोगों ने गुरु दीक्षा प्राप्त की

भास्कर न्यूज | बालोद जिला स्तरीय 108 कुंडीय गायत्री यज्ञ के अंतिम दिन 108 लोगों ने गुरु दीक्षा प्राप्त की। इस अवसर पर पंडित श्रीराम शर्मा को गुरु मानकर गायत्री मंत्र की दीक्षा दी गई। गुरु ने दीक्षा लेने वालों को नशा, मांसाहार, झूठ और अन्याय से दूर रहने, साधना, स्वाध्याय, संयम, उपासना और आराधना करने का मार्ग बताया। साथ ही परिवार, समाज और राष्ट्र निर्माण में कार्य करने की प्रेरणा दी। यज्ञोपवीत धारण कराना और उसके नियम समझाना भी इस कार्यक्रम का हिस्सा था। अंतिम दिन लगभग 3000 श्रद्धालुओं ने भाग लेकर आहुति दी। वेदी पूजन के बाद सर्वतोभद्र पूजा पुष्पा- रामप्रसाद यादव ने की। अंतिम पाली के बाद शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली को विदाई दी गई। यज्ञ के दौरान 30 हजार लोगों को भोजन प्रदान किया गया। भोजन व्यवस्था में शिव कलिहारी, धनसिंह गंजीर, ओमप्रकाश गजेन्द्र तथा कुंडागांव की 70 सदस्यीय टीम ने उत्कृष्ट सेवा दी। स्वास्थ्य, शौचालय और पुस्तक भंडार व्यवस्था में के. नायडू, कमलनारायण साव, कांति साव, भोलेश्वर सिन्हा सहयोगी रहे। इस आयोजन में बीएस अठनागर, दिलीप निर्मलकर, धनसिंह गंजीर, भोलाराम साहू, मिलन सिन्हा, वीरेंद्र साहू, दशरथ कलिहारी का सहयोग रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *