जंगल में फंदे पर लटका मिला युवक का शव:4 दिन था लापता, 10 दिन पहले ही अहमदाबाद से आया था घर

डूंगरपुर के सदर थाना क्षेत्र के देवल मनात फला के 4 दिन से लापता युवक का शव घर से 3 किलोमीटर दूर गरदूना गांव के जंगल में पेड़ से लटका हुआ मिला है। घटना के बाद सनसनी फैल गई और लोग इकट्ठे हो गए। शव सड़ गल गया था और बदबू आ रही थी। पुलिस अब घटना को लेकर जांच कर रही है। सदर थाने के एएसआई प्रवीण सिंह ने बताया कि देवल मनात फला निवासी लक्ष्मी चंद की ओर से रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। इसमें बताया कि उसका छोटा भाई संजय (25) पुत्र तेजा मनात अहमदाबाद में कारीगरी का काम करता है। 10 दिन पहले ही वह अहमदाबाद से घर आया था। रविवार के दिन से वह घर से लापता था और उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग पा रहा था। आज बुधवार को लोगों ने बताया कि शिशोद पंचायत के गरदूना के जंगल में एक युवक शव पेड़ से लटका हुआ है। जिस पर परिवार के लोग गरदूना के जंगल पहुंचे। जहां पेड़ से शर्ट का फंदा लगाकर शव लटका हुआ मिला। शव पूरी तरह से सड़ा गला होने से बदबू आ रही थी। घटना की सूचना पर सदर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। शव को फंदे से नीचे उतारा और डूंगरपुर अस्पताल के मॉर्च्युरी लेकर आए। जहां पुलिस की ओर से पोस्टमॉर्टम को लेकर कार्रवाई की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *