अमृतसर| कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जंडियाला गुरु हलके में ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत कार्ड बनाने की शुरुआत की। मंत्री ईटीओ ने खुद सीएससी सेंटरों पर मौजूद रहकर लोगों के कार्ड बनवाए। उन्होंने बताया कि कार्ड बनवाने के लिए कोई पंजीकरण शुल्क नहीं है। 18 वर्ष से अधिक आयु के लोग आधार व वोटर कार्ड और छोटे बच्चे जन्म प्रमाण पत्र के जरिए यह कार्ड बनवा सकते हैं। इस योजना में कैंसर, हृदय रोग और बड़ी सर्जरी जैसे गंभीर उपचार शामिल हैं, जिनका लाभ सूचीबद्ध सरकारी और निजी अस्पतालों में मिलेगा।


