अमृतसर| केंद्र सरकार की प्रमुख युवा मित्र योजना के अंतर्गत चल रही युवा मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम के छठे दिन वॉलंटियरों को आपदा प्रबंधन से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य वॉलंटियरों को जमीनी स्तर पर आपात परिस्थितियों से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सक्षम बनाना था। प्रशिक्षण सत्र के दौरान अनुभवी प्रशिक्षक सुनील कुमार द्वारा सांप के काटने, पशुओं और कीटों के काटने की स्थिति में अपनाई जाने वाली सही प्राथमिक चिकित्सा के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।


