भास्कर न्यूज | अमृतसर हरतेज अस्पताल से लेकर रियालटों चौक की ओर जाने वाले पुल के एक साइड के रास्ते को बंद किया गया है। यहां बेरिकेड लगाए गए हैं। पुल उतरते समय रोड के बीच वाटर सप्लाई का काम चल रहा है। यह काम नगर निगम की ओर से चल रहा है। वाटर सप्लाई की पाइप टूट गई थी। यह जानकारी एडीसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर ने सांझा किया। उन्होंने बताया कि कार्य शुक्रवार सुबह तक पूरा हो जाएगा। राहगीर सर्कुलर रोड का इस्तेमाल करें। इस काम को जल्द से जल्द पूरा किया जा रहा है। गौर हो कि बुधवार की रात इसी पुल से उतरते समय एक कार रोड पर लगी निगम के पानी वाले टैंकर के साथ टकरा गई थी। जिसमें कार चालक गंभीर जख्मी हो गया था। हालांकि प्रशासन ने बेरिकेडिंग की थी, फिर भी यह हादसा हो गया। जिसके बाद एडसीपी ट्रैफिक अमनदीप कौर ने वीरवार को मौके पर पहुंचकर बेरिकेंडिंग कर रास्ते को बंद किया और लोगों को जानकारी दी।


