जगजीत रेस्लिंग अकादमी के बादल ने करतार अकादमी के हीरा को हराया

भास्कर न्यूज | जालंधर जगजीत रेस्लिंग अकादमी की तरफ से पहला कुश्ती दंगल मुकाबला नाथां वाली बगीची में करवाया गया। स्वर्गीय भजन सिंह, सरदारा सिंह सिद्धू और इंटरनेशनल खिलाड़ी देवानंद की याद में आयोजित इस चैंपियनशिप में जालंधर, कपूरथला के पहलवानों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि विधायक रमन अरोड़ा, पूर्व विधायक राजिंदर बेरी, सफाई कमिशन के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल मौजूद रहे। कमेटी सदस्यों में एसएसपी जगजीत सिंह सरोया, रणधीर सिंह धीरा अर्जुन अवार्डी, लैहंबर शाहकोट, रणजीत सिंह, मनदीप शर्मा, राजिंदर सिंह, नन्नू कल्याण, चेतन, जैजो, बब्बल पहलवान, मंगल सिंह, गोविंद सिंह सहित सतवंत कौर, अमरजीत कौर, नीतू, रमेश्वर लाल शर्मा, कमल उस्ताद, सोमी पहलवान मौजूद रहे। चैंपियनशिप में अलग-अलग वेट कैटेगरी में मिट्टी पर कुश्ती मुकाबले खेले गए। जिसमें जगजीत रेस्लिंग अकादमी के प्रभ ने हंसराज स्टेडियम के रोहित, जगजीत रेस्लिंग अकादमी के जगप्रीत बाजवा ने करतार अकादमी के दानिश, अर्जुन जगजीत रेस्लिंग अकादमी ने शंकर के जैवी, जगजीत रेस्लिंग अकादमी के बादल ने करतार अकादमी के हीरा, नंदनपुर के जसपाल ने हंसराज स्टेडियम के रणजीत, करतार अकादमी के सर्वजोत ने नंदनपुर के आर्यन, करतार अकादमी के दिसाख ने शंकर के फारुक, जगजीत रेस्लिंग अकादमी के हरविंदर ने शंकर के अली, कनक नंदनपुर ने जगजीत रेस्लिंग अकादमी की सुखजीत कौर, धीरज बस्ती दानिशमंदा ने जगजीत रेस्लिंग अकादमी के सर्वजोत, नितिन भट्टी जगजीत रेस्लिंग अकादमी ने अखाड़ा बिशनपुर कपूरथला के महक को हराया। विजेता की जानकारी देते प्रबंधक।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *