भास्कर न्यूज | जालंधर एचएमवी में प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन के नेतृत्व में 99वां स्थापना दिवस हर्षोल्लास व एचएमवी के वर्ष भर चलने वाले आनंदोत्सव प्रोजेक्टों के शुभारंभ के साथ मनाया गया। नारी सशक्तिकरण की प्रतीक संस्था में इस अवसर पर मुख्यातिथि के रूप में जस्टिस (रिटा.) एनके सूद, उप-प्रधान डीएवी सीएमसी और चेयरमैन लोकल एडवाइजरी कमेटी के साथ वाईके सूद, सुरेन्द्र सेठ, डॉ. सुधीर शर्मा, डॉ. सुषमा चावला, अशोक परुथी उपस्थित थे रहे। प्राचार्या डॉ. सरीन ने डीएवी सीएमसी नई दिल्ली के प्रधान पद्मश्री डॉ. पूनम सूरी के सदैव दिए गए मार्गदर्शन के प्रति आभार व्यक्त किया। जस्टिस (रिटा.) एनके सूद ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं। कुलजीत कौर व लवलीन कौर ने एचएमवी के प्रति अपने उद्गार भावपूर्ण कविताओं के माध्यम से व्यक्त किए। इस दौरान एचएमवी की संवाद पत्रिका, स्किल विभाग की आर्टिस्ट, स्पोटर्स विभाग की स्पोर्ट्स एंड वैलनेस पत्रिका, कामर्स विभाग की इनसाइट कंप्यूटर विभाग की टैकवॉच पत्रिका, साइंस विभाग की साइंस ग्रैवटी, जनसंचार विभाग द्वारा संपादित एचएमवी विजन पत्रिका का विमोचन किया गया। टीचिंग स्टाफ में कुलजीत कौर, डॉ. रमनीता सैनी शारदा, बीनू गुप्ता, डॉ. आशमीन कौर को सम्मानित किया गया। डॉ. अंजना भाटिया को बेस्ट नोडल अफसर अवॉर्ड दिया गया। स्टूडेंट कौंसिल की डीन डॉ. उर्वशी मिश्रा व कॉलेज की हेड गर्ल साक्षी वैद को उनकी विशेष सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया गया। जसप्रीत व रागिनी ने अपने सूफी नृत्य से व शीतल ने शास्त्रीय नृत्य से समा बांधा।


