रांची | कांके की जगतपुरम कॉलोनी में गोली चलने की सूचना के बाद बुधवार को बरियातू थाने में पुलिस पदाधिकारी के बयान पर अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें कहा गया है कि मंगलवार की दोपहर 2 बजे जमीन िववाद में गोली चलने की सूचना मिली थी। घटना स्थल पर जाकर सत्यापन किया गया तो मामला सही पाया गया। हालांकि, किसी ने लिखित शिकायत नहीं की। इसके बाद पुलिस ने खूद प्राथमिकी दर्ज करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।


