जगदलपुर में भाजपा के 12 बागी पार्टी से बाहर:पार्षद के लिए नहीं मिला टिकट तो खड़े हुए निर्दलीय, अब 6 साल के लिए निष्कासित

छ्त्तीसगढ़ के जगदलपुर में भाजपा के 12 कार्यकर्ताओं को संगठन ने 6 साल के लिए पार्टी से बाहर कर दिया है। इन्हें नगर निगम चुनाव में अलग-अलग वार्ड से पार्षद चुनाव के लिए पार्टी से टिकट नहीं मिला था। इसी बात से ये नाराज होकर पार्टी से बगावत किए और निर्दलीय खड़े हो गए। पार्टी नेताओं द्वारा समझाने के बाद भी नहीं माने। वहीं अनुशासन तोड़ने और पार्टी से बगावत करने को लेकर अब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने जगदलपुर के इन सभी 12 कार्यकर्ताओं को 6 सालों के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। निष्कासन का आदेश भी जारी किया गया है। ये हैं 12 बागी, जिन्हें पार्टी ने किया बाहर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *