जगराओं पुल के पास बाइक सवार 2 लुटेरे काबू, 10 मोबाइल फोन बरामद

लुधियाना| थाना डिवीजन-2 की पुलिस ने जगराओं पुल के पास गश्त के दौरान राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो लुटेरों को काबू किया है। आरोपियों के पास से 10 चोरी के मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल (PB10GP2358) बरामद हुई है। जांच अधिकारी जसपाल सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान सिल्वर रंग की बाइक पर सवार दो युवकों पर शक होने पर उन्हें रोका गया। तलाशी में उनके पास से चोरी के मोबाइल फोन मिले। आरोपियों की पहचान मोहम्मद कादिर पुत्र मोहम्मद ताहिर निवासी काकोवाल और शैम्पी सिंह पुत्र पन्ना सिंह निवासी फील्डगंज के रूप में हुई है। दोनों लेंटर का काम करते हैं, लेकिन जल्दी पैसे कमाने के लालच में लूटपाट करने लगे। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है और आगे की जांच जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *