बस स्टैंड पर युवक का शव लटका मिला, पुलिस ने जांच शुरू की

लुधियाना| शेरपुर चौक के पास बस स्टैंड पर बुधवार को सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब राहगीरों ने एक युवक का शव लोहे के एंगल से फंदे से लटका देखा। इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। मौके पर पहुंची शेरपुर चौकी की पुलिस ने शव को नीचे उतारा और सिविल अस्पताल की मोर्चरी में भेजा। जांच अधिकारी गुरजिंदर भुल्लर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगी। स्थानीय लोगों के अनुसार, युवक के गले में रस्सी बंधी थी और उसके पैर जमीन से कुछ ऊपर थे। युवक ने सफेद टी-शर्ट और नीली पैंट पहन रखी थी, जिसकी बेल्ट और चेन खुली हुई पाई गई। ये बातें मामले को संदिग्ध बना रही हैं। पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *