पंजाब के खनौरी बॉर्डर पर 23 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में बुधवार को जगराओं बार एसोसिएशन से जुड़े वकील हड़ताल पर रहे। जिस कारण आज कोर्ट में कोई कामकाज नहीं हो सका। जानकारी देते हुए बार एसोसिएशन के प्रधान गुरतेज सिंह गिल एवं एडवोकेट तरूण मल्होत्रा ने बताया कि अपनी मांगों को लेकर पिछले कई दिनों से मरण व्रत पर बैठे जगजीत सिंह डल्लेवाल के हक में सभी वकील उतर आए हैं, ताकि किसानों की मांग सरकार के कानों तक पहुंचाई जा सके। उन्होंने कहा कि किसान देश का अन्नदाता है, जब अन्नदाता ही भूखा है तो फिर देश का पेट कौन भरेगा। इस मौके एडवोकेट संदीप गुप्ता, एडवोकेट अंकुश धीर, एडवोकेट तरूण मल्होत्रा समेत भारी सख्या में वकील उपस्थित रहे।


