पंजाब के लुधियाना में बुधवार को पंजाब के गर्वनर गुलाब चंद कटारिया पहुंचे। जहां उन्होंने शहर के गणमान्य लोगों से बैठक की। उन्होंने पंजाब में पनप रहे नशे को खत्म करने और नशे के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के लोगों को नशे के खिलाफ एक मुहिम के लिए हाथ मिलाना चाहिए ताकि पंजाब व उसकी जवानी को बचाया जा सके। लुधियाना के पीएयू में गर्वनर गुलाब चंद कटारिया ने बुधवार को शहर के धार्मिक, समाजसेवी, शैक्षणिक और अन्य धर्मों से जुड़े लोगों के साथ बैठक की। गर्वनर ने कहा कि पंजाब महान गुरुओं और शहीदों की धरती है। इसलिए हम सभी का फर्ज बनता है कि नशे के खिलाफ जंग में हम सभी अपना साथ दें। जागरूकता मुहिम में हम सभी को देना चाहिए साथ गर्वनर गुलाब चंद कटारिया ने समाजसेवी लोगों से अपील की है कि हम सभी को जागरूकता मुहिम में साथ देना चाहिए। सभी को मिलकर ही नशे खिलाफ मुहिम का आगाज करना होगा। ताकि पंजाब की आन और शान को बहाल किया जा सके। पंजाब में 10 दिनों के लिए चलानी होगी विशेष मुहिम गर्वनर कटारिया ने कहा कि जनवरी 2025 तक घर-घर में नशे खिलाफ संदेश देने के लिए हमें 10 दिनों के लिए विशेष मुहिम चलानी होगी। साथ ही उन्होंने कहा कि जल्द ही दस दिनों का वॉकथॉन आयोजित किया जाएगा।


