जगराओं में तेज रफ्तार बुलेट ने बाइक को मारी टक्कर:पति की मौत, पत्नी गंभीर घायल, ससुराल से लौट रहे थे, ड्राइवर फरार

जगराओं में रॉन्ग साइड आई बुलेट बाइक ने दूसरी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे एक व्यक्ति की मौत हो गई और उसकी पत्नी गंभीर रूप से घायल है। हादसा रायकोट के नूरपुर पेट्रोल पंप के पास हुआ। रायकोट की तरफ से रॉन्ग साइड से बुलेट बाइक आई। मानूके गांव निवासी शमशेर सिंह अपनी पत्नी कमलजीत कौर के साथ ससुराल हिस्सोवाल से अपने घर गांव मानूके लौट रहा था। उनके पीछे चचेरा भाई जगमोहन सिंह भी बाइक पर आ रहा था। नूरपुर पेट्रोल पंप के पास रायकोट की ओर से तेज रफ्तार में आ रही बुलेट ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। बुलेट ड्राइवर मौके से फरार
घायल दंपती को पहले रायकोट के सरकारी अस्पताल ले जाया गया। वहां से डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया। वहां कुछ दिन इलाज के बाद शमशेर सिंह को फरीदकोट ले जाते समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। कमलजीत कौर को पटियाला के रजिंदरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना सदर रायकोट के एएसआई गुरमीत सिंह के अनुसार, हादसे के बाद बुलेट ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बुलेट बाइक को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है। मृतक का पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *