पठानकोट में सरकारी ऑफिस और बाजार खुले:स्कूल-कॉलेज बंद, BSF कर रही पेट्रोलिंग; ग्रामीण वापस लौटे

भारत-पाकिस्तान सीमा पर तनाव कम होने के बाद पठानकोट में स्थिति सामान्य हो गई है। बाजार और सरकारी ऑफिस खुल गए हैं। सड़कों पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। युद्ध की आशंका में शहर छोड़कर गए लगभग 80% लोग अपने घरों को वापस लौट आए हैं। पंजाब पुलिस और बीएसएफ लगातार क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही है। हिमाचल प्रदेश के लिए एचआरटीसी की बस सेवा सीमित रूप से शुरू हो गई है। ट्रेनों में यात्रियों की संख्या कम है। सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखे गए हैं। बीती रात जिले में कोई सायरन नहीं बजा। हालांकि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें ड्रोन गतिविधि का दावा किया गया। प्रशासन ने इसकी पुष्टि नहीं की। इससे पहले प्रशासन ने एडवाइजरी जारी कर लोगों से स्वेच्छा से बिजली बंद करने को कहा था। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पठानकोट में स्थिति सामान्य है। यह भी कहा गया कि हालात में किसी बदलाव की सूचना तुरंत दी जाएगी। रात भर स्थिति सामान्य रहने के कारण कोई नई एडवाइजरी जारी नहीं की गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *