जगराओं में पूर्व महिला सरपंच के खिलाफ FIR:श्मशान घाट से पेड़ कटवाने का आरोप, बीडीपीओ ने तैयार की रिपोर्ट, आरोपी फरार

लुधियाना जिले में मुल्लापुर के गांव धालिया की पूर्व महिला सरपंच राजवीर कौर के खिलाफ श्मशान घाट से पीपल का पेड़ कटवाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। यह कार्रवाई शिकायत मिलने के बाद थाना सुधार पुलिस ने की है। इस संबंध में गांव के निवासी चमकौर सिंह ने पुलिस को शिकायत दी थी। उन्होंने आरोप लगाया कि गांव के श्मशान घाट में लगा पीपल का पेड़ पूर्व सरपंच राजवीर कौर के कार्यकाल के दौरान काटा गया था। थाना सुधार में तैनात एएसआई मनोहर लाल ने बताया कि इस मामले में ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर (बीडीपीओ) पखोवाल की ओर से एक रिपोर्ट भेजी गई थी। बीडीपीओ ने तैयार की थी रिपोर्ट जिला डेवलपमेंट एंड पंचायत ऑफिसर, लुधियाना द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट और कानूनी राय के अनुसार, यह पाया गया कि श्मशान घाट में लगा एक पीपल का पेड़ पूर्व सरपंच राजवीर कौर के कार्यकाल के दौरान काटा गया था। इस आधार पर, पेड़ कटवाने के लिए राजवीर कौर को जिम्मेदार माना गया है। पुलिस ने आरोपी पूर्व सरपंच राजवीर कौर के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी महिला फिलहाल फरार है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने यह भी कहा कि यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *