जगराओं में बारिश से जलभराव:ड्रेनों की सफाई न होने से रुकी पानी की निकासी, दुकानें बंद

लुधियाना के जगराओं में बरसात के मौसम के बावजूद भी प्रशासन ड्रेन नालों की सफाई करवाना ही भूल गया। प्रशासन की इस गलती की सजा शहर के दुकानदारों को उस समय झेलनी पड़ी। जब बरसात के पानी की निकासी ना होने के कारण दुकानदारों का कामकाज ठप हो गया। पानी की निकासी ना होने के कारण पानी दुकानों में जा घुसा। वही व्यापार से नुकसान भी हो रहा है। जगराओं में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश ने शहरवासियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। ड्रेनों की सफाई न होने के कारण पूरा शहर जलमग्न हो गया है। कुक्कड़ चौक से नगर कौंसिल ऑफिस तक का क्षेत्र पानी में डूब गया है। कमल चौक से कौंसिल ऑफिस तक सड़कों पर पानी का दरिया बह रहा है। इससे दुकानदारों को अपनी दुकानें बंद रखनी पड़ी हैं। सड़कों पर जमा पानी के कारण पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ड्रेन में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उगी
पुरानी मंडी और पुरानी सब्जी मंडी रोड पर कई फुट पानी जमा है। डिस्पोजल रोड पर बनी ड्रेन में बड़ी-बड़ी झाड़ियां उग हुई हैं। बरसात के मौसम में इनकी सफाई आवश्यक थी, लेकिन प्रशासन इसे करवाना भूल गया। नगर कौंसिल प्रधान जतिंदरपाल राना का कहना है कि नालों की सफाई का काम नगर कौंसिल ने अपनी सीमा में पूरा किया है। उन्होंने बताया कि ड्रेनों की सफाई ड्रेन विभाग की जिम्मेदारी है। कौंसिल ने अपनी सीमा में सफाई करवा दी थी, लेकिन इससे आगे का क्षेत्र उनकी सीमा से बाहर था। वही दुकानदार राकेश कुमार और मुनीश ने कहा कि अधिकारियों की गलती की सजा शहर निवासी भुगतने को मजबूर है। शहर में तीन दिन पानी सड़कों पर खड़ा रहा और दुकानें बंद रही। लेकिन कोई अधिकारी देखने तक नहीं आया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *