पंजाब के जालंधर में लाडोवाली रोड के पास सड़क पर काम कर रहे एक सफाईकर्मी को XUV कार ने बेरहमी से कुचल दिया। सारा घटनाक्रम मौके पर लगे एक सीसीटीवी में कैद हो गया था। हादसे में गंभीर रूप से घायल सफाईकर्मी को तुरंत साथी कर्मचारियों ने अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है और उसका इलाज जारी है। इसे लेकर नगर निगम कर्मचारियों द्वारा प्रदर्शन निगम का सारा कामकाज ठप किए जाने का ऐलान किया गया था, मगर पुलिस और प्रशासन ने किसी तरह सारा मामला शांत करवाया और मामले में एफआईआर दर्ज कर ली। रोड पर जख्मी युवक के समर्थन में धरना भी लगाया गया था। जिसे कुछ देर बाद पुलिस ने खुलवा दिया था। रोड पर सीवरेज साफ कर रहा था कर्मचारी, तब हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सीवर का काम चल रहा था और इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने सीधे सफाईकर्मी को टक्कर मार दी। घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। वहीं साथी कर्मियों ने तुरंत सूचना पुलिस को दी और आरोपी चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। इस दर्दनाक हादसे के बाद नगर निगम के कर्मचारियों में भारी रोष जताया और फिर लाडोवाली रोड जाम कर दिया था। हालांकि मौके पर पहुंचे डीसीपी नरेश डोगरा, नगर निगम के अधिकारी और अन्य विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे मामला शांत करवाया। जानी नुकसान हुआ तो कामकाज ठप करने करेंगे कर्मचारी गुस्साए कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि घायल कर्मी की हालत बिगड़ती है या उसकी जान जाती है तो वह नगर निगम कार्यालय का कामकाज पूरी तरह बंद कर देंगे। इससे शहर की सफाई व्यवस्था और अन्य कामकाज प्रभावित हो सकता है। कर्मचारियों ने दुख जताया कि इतने खतरनाक हालातों में काम करने के बावजूद उन्हें 8 हजार रुपए वेतन मिलता है और उनमें से भी अधिकतर अभी कच्चे कर्मचारी हैं। उन्होंने मांग की है कि घायल कर्मी का पूरा इलाज प्रशासन अपनी जिम्मेदारी पर करवाए।


